Description
लाल हकीक जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करता है। यह पत्थर साहस का प्रतीक है। इसे भाग्यशाली रत्न कहा जाता है। यह पत्थर तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
हकीक के फायदे
- लाल हकीक के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है, यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है, जिससे उदासी, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, भ्रम जल्द ही दूर होने लगते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपकी सोच सकारात्मक होगी।
- जिन लोगों की शादी में दिक्कत आ रही हो उन्हें लाल हकीक पहनने से फायदा होता है।
- लाल हकीक के प्रभाव से काम में वृद्धि के साथ-साथ धन में भी वृद्धि होती है। जो लोग कर्ज में डूबे हुए हैं उन्हें लाल हकीक पहनने से कर्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
- लाल हकीक का प्रयोग सुरक्षा, सफलता और साहस के लिए किया जाता है, यह रत्न शत्रुओं से रक्षा करता है और मनोबल बढ़ाता है। इसका उपयोग नकारात्मक विचारों के प्रभाव को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
- यदि आप किसी स्थान पर आधिपत्य जमाना चाहते हैं और अपनी शक्ति तथा योग्यता से लोगों का दिल जीतना चाहते हैं तो लाल हक़ीक़ उपयुक्त है।
- यदि व्यक्ति के मन में किसी भी प्रकार का भय हो तो उसे दूर करने के लिए लाल हकीक धारण किया जाता है। इसे धारण करने से आलस्य दूर होता है और सकारात्मकता का संचार होता है।
Reviews
There are no reviews yet.